JKNEWS18/FARIDABAD : पुलिस चौकी सीकरी की टीम ने पोक्सो के मामले में 3 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को नजफगढ दिल्ली से काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शेरसिंह वासी गांव नोहझील जिला मथुरा उ0प्र0 का रहने वाला है। सितंबर 2022 में वह एक नाबालिक लडकी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था और उसके साथ गलत काम किया था।
घटना के 10 दिन बाद ही नाबालिक को पुलिस टीम ने तलाश कर लिया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था। जिसको वर्ष 2023 में थाना सेक्टर.58 में पुलिस पीओ घोषित किया गया था।
उन्होंने आगे बताया कि आरोपी शेरसिंह को पुलिस चौकी सिकरी की टीम ने 24 दिसंबर को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से ही स्थान बदल बदल कर अपने आपको गिरफ्तारी से बचा रहा था। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है।