JKNEWS18/FARIDABAD : साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ठगी के मामले में खाताधारक को भोपाल से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीही फरीदाबाद निवासी एक महिला ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 26 दिसम्बर 2024 को उसके पास एक अंजान नम्बर से कॉल आई, जिसने उसे बताया कि वह श्रम विभाग से बोल रहा और उसके पिता ने उसके खाता में पैसे भेजने के लिए कहा है। जिसके बाद फोन करने वाले से उसके आधार कार्ड का नम्बर पूछा जो उसने बता दिया।
जिसके बाद उसके खाता से विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 1,28,300 रूपए कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने रामहेत सिंह कुशवाहा निवासी गांव दगियापुरा ग्वालियर मप्र को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रामहेत सिंह खाताधारक है जिसने अपना खाता ठगों को दे रखा था और इसके खाता में ठगी के 74,500 रूपए आये थे। आरोपी 9वीं पास है तथा रेहडी लगाने का काम करता है। आरोपी को आगामी पूछताछ के लिए 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।