JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 2 चोरी की मोटरसाईकिल बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना ओल्ड में एक मोटरसाईकिल चोरी की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा एवीटीएस-1 की टीम ने रिजवान निवासी गांव टिकरी खेडा फरीदाबाद को चोरी की मोटरसाईकिल सहित सिकरोना भनकपुर रोड से गिरफ्तार किया है।
वहीं अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी के मामले में योगेंद्र साक्य निवासी गाव पहरा जिला ऐटा हाल झाड़सेतली फरीदाबाद को चोरी की मोटरसाइकिल सहित लैजर वैली पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।