JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस अपराधियों को पकडने के साथ-साथ उनको सजा दिलाने के लिये भी लगातार कार्य कर रही है। थाना धौज के वर्ष 2023 के एक एनडीपीएस के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने ठोस पैरवी कर दो अभियुक्तों को 13-13 साल का कठोर कारावास की सजा व 1.5 लाख जुर्माना से दंडित कराने में अहम भुमिका निभाई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 8 जून 2023 को थाना धौज क्षेत्र के अंतर्गत गांव फतेहपुर तगा से बीजोपुर रोड पर अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने अभियुक्त जीतू वासी गांव बाजना जिला मथुरा उप्र व अमित निवासी गांव अकालगढ जिला जींद हरियाणा को एक एसेंट गाड़ी में मादक पदार्थ गांजा पत्ती 36 किलोग्राम सहित गिरफ्तार किया था।
जिस संबंध में थाना धौज में एनडीपीएस की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस टीम ने साक्ष्यों के आधार पर अभियोग का अनुसंधान पूर्ण कर चालान न्यायलय में पेश किया तथा केस की ठोस पैरवी के लिए मामले को चिन्हित अपराध की श्रेणी में रखा।
केस की सुनवाई के दौरान कुल 19 गवाहों की गवाही के उपरांत अभियुक्तों को दोषी मानते हुए माननीय अदालत संदीप यादव, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फरीदाबाद ने 24 दिसंबर को प्रत्येक अभियुक्त को 13-13 वर्ष का कठोर कारवास की सजा व 1.5 लाख रूपये जुर्माने से दंडित किया है।
अपराधियों को सजा दिलाने के लिए फरीदाबाद पुलिस लगातार सक्रिय है तथा अपराधियों को, उनके आपराधिक कृत्य के लिये तथ्यों के आधार पर ठोस पैरवी कर सजा दिलाने में सहयोगी बनेगी।