JKNEWS18/FARIDABAD : साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर की गई ठगी के एक मामले में ठगों को बैंक खाता उपलब्ध करवाने वाले चार आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-34 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में शिकायत दर्ज कराई थी कि ठगों ने उसके पिता से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर एक एप डाउनलोड करवाया तथा शेयर मार्केट में निवेश का झांसा दिया। ठगों के कहने पर उसके पिता ने कुल 7,92,000 रुपये का निवेश किया, लेकिन कुछ समय बाद उक्त एप बंद हो गई और ठगी का एहसास हुआ।
शिकायत के आधार पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए गगनदीप वासी तिलक नगर पश्चिम दिल्ली आनन्द प्रकाश सिंह वासी गांव चोखडा सलामतपुर जिला जौनपुर उप्र नितिन सिंह निवासी गांव बरहपुर कुंवर हरेया जिला बस्ती उप्र व आशीष निवासी साउथ सिटी लखनउ उप्र को गिरफ्तार किया है।
पछताछ में सामने आया कि चारों आरोपी मिलकर ठग के लिए खाता उपलब्ध करवाने का काम करते थे, आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार खाताधारक कपिल का खाता लेकर आगे ठगों को उपलब्ध करवाया था। चारों आरोपी आपस में दोस्त है, माननीय अदालत में पेश कर आरोपियों को 5 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है।