JKNEWS18/FARIDABAD : ट्रैडिंग के नाम पर 39,43,000 रूपए की ठगी करने के आरोपी को साईबर थाना सैन्ट्रल की टीम ने काबू किया है। सेक्टर-78 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 8 नवम्बर 2024 को उसके व्हाट्सएप नम्बर पर एक मैसेज आया, जिसमें ट्रैडिंग करने के बारे में बताया गया था।
फिर ट्रैडिंग के लिए उसकी बात ठगों से होने लगी, ठगों ने उसे निवेश कर मोटा पैसा कमाने का लालच दिया। शिकायतकर्ता ने लालच में आकर निवेश के लिए 34,43,000 रूपए ठगों के खाता में जमा करवा दिये। निवेश के कुछ समय बाद उसके निवेश खाता में लाभ के साथ 1,94,64,643 रूपए की राशि खाता में दिखने लगी।
जब उसने पैसे निकालने चाहे तो ठगों ने कमीशन के नाम पर 5 लाख रूपये की मांग की, जिस पर शिकायतकर्ता ने लालच में आकर 5 लाख भी ठगों को दे दिए। इसके बाद उससे फिर 19 लाख रूपये की मांग की गई, जिस पर उसे साइबर फ्राड होने का शक हुआ। जिस पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए सैफ अली खान निवासी सागर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सैफ अली खान ने खाताधारक कुनाल का खाता आगे ठगो को दिया था। आरोपी 12वीं पास व बेरोजगार है। पूर्व में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पुछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।