JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी हैए जिसके निरंतर में ट्रेडिंग के नाम पर 1,17,500 रुपये की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने खाताधारक सहित 3 आरोपियों को जोधपुर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-15ए वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पास टेलीग्राम पर शेयर मार्केट में ट्रेड करने बारे एक मैसेज आया। जिर पर शिकायतकर्ता ने पहली बार शेयर मार्केट में 3000 रुपये लगाकर 4300 रुपये प्राप्त किये, इस तरह शिकायतकर्ता ने शेयर मार्केट में 1,17,500 रुपये निवेश किये जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला।
जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने राजू, सुनील व दशरथ निवासी जिला जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राजू खाताधारक है, जिसने अपना खाता आगे सुनील को व सुनील ने यह खाता आगे दशरथ को दिया था। खाते में ठगी के 28,500 रुपये आये थे। सभी आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।