JKNEWS18/FARIDABAD : ट्रैफिक पुलिस फरीदाबाद द्वारा सडक़ सुरक्षा को सुनिश्चित करने एवं दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। पिछले 20 दिनों में यातायात पुलिस फरीदाबाद द्वारा विशेष अभियान चलाकर नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों के चालान किए गए।
जिसके अंतर्गत तेज गति से वाहन चलाने पर 2851, रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर 3655, बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर 1012 तथा लेन चेंज की उल्लंघन पर 4311 चालान किए गए हैं। इस तरह 20 दिन में कुल 36989 चालान किये गये है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तेज गति, गलत दिशा में वाहन चलाना, बिना लाइसेंस वाहन चलाना एवं लेन अनुशासन का उल्लंघन सडक़ दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं, जिन पर नियंत्रण करना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से नियमित रूप से अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।