JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस ने 21 दिसंबर को अल सुबह 5 बजे से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एक व्यापक कांबिंग ऑपरेशन चलाया। यह ऑपरेशन थाना पल्ला, सराय ख्वाजा, एनआईटी और आर्दश नगर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में आयोजित किया गया।
थाना आर्दश नगर क्षेत्र के अंर्तगत आशियाना सेक्टर 62, आदर्श नगर, विजय नगर व उंचा गांव में संघन तलाशी की गई, दौराने तलाशी विजय नगर इलाका में एक खाली पडे प्लॉट में वैगनार गाडी से 5 पेटी देशी शराब व 36 पव्वा अग्रेजी शराब बरामद हुई है। जिस पर कार्रवाई जारी है। थाना पल्ला क्षेत्र के अर्तगत आने वाले 23 धार्मिक स्थलों पर टीम द्वारा संघन तलाशी ली गई।
जहां किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तू का होना नही पाया गया। थाना थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के अंर्तगत संतोष नगर व सुभाष नगर एरिया में पुलिस टीम द्वारा संघन तलाशी ली गई व 4 धार्मिक स्थलों की भी जांच की गई। थाना एनआईटी के अंर्तगत गांधी कालोनी व भगत सिंह कालोनी में टीम द्वारा संघन तलाशी ली गई व 5 धार्मिक स्थलों पर सर्च किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा समय-समय पर जांच पड़ताल की जाती है। फरीदाबाद पुलिस आमजन की सुरक्षा और सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है तथा अपराधों पर अंकुश लगाने व शहर को सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।