JKNEWS18/FARIDABAD : टेलिग्राम टास्क के माध्यम से 1,35,300 की ठगी के मामले में साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। न्यू बसेलवा कॉलोनी वासी एक महिला ने शिकायत बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देखा। जिस पर उसने अपनी सारी डिटेल भरी और उसको 200 रूपए वेलकम बोनस दिया गया।
फिर उसे टेलिग्राम के माध्यम से होटल को रेटिंग करने काम दिया गया। पहले उसे 6 टास्क के लिए 1000 रूपए देने के लिए कहा गया जिसके बाद उसे 1500 रूपए वापिस दिया गया, फिर उसे 3000 का टास्क दिया गया जिसके बदले उसे 4200 रूपए दिए गये। जिसके बाद उससे 7000 रूपए का टास्क दिया गया जिसके बदले उसे 15,600 रूपए मिलने थे।
जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो वह पैसे नहीं निकाल पायी। जिसके बाद उसे अंकाउट फ्रिज को करने का डर दिखा कर खाता चालू रखने के नाम पर विभिन्न ट्रांजेक्सन के माध्यम से कुल 1,35,300 रूपए ऐठ लिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए कमलेश कुमार निवासी गांव भिन्चारी जिला सीकर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पुछताछ मे सामने आया कि कमलेश कुमार ने पूर्ण सिंह का खाता आगे ठगों को दिया था। आरोपी 11वीं पास तथा बेरोजगार है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। मामले में पूर्ण सिंह खाताधारक सहित चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।