JKNEWS18/FARIDABAD : पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम ने एक लड़ाई झगड़े के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आशु निवासी पर्वतीय कॉलोनी फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गली के कुछ लडके रोजाना गली के नुक्कड पर खडे हो जाते है और आपस में गली गलौच करते।
1 अक्टूबर को उसके छोटे भाई अमित ने उनको गाली गलौच करने पर टोक दिया। जिसके कुछ देर बाद वो लडके उनके घर पर आये और अमित को गली में खींच कर ले गये और उसके साथ लाठी डंडो से मारपीट की। जिस शिकायत पर थाना सारन में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम ने कार्रवाई करते हुए भरत सिंह, नरेन्द्र कुमार व पवन कुमार निवासी पर्वतीय कालोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी गली में खडे थे और आपस में गाली गलौच कर रहे थे जिस पर अमित ने उनको टोक दिया। इस पर आवेश में आकर ये पीडि़त के घर गये और उसको घर से बाहर निकालकर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।