JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा सेक्टर48 ने 17 दिसंबर को पर्वतीय कॉलोनी मार्केट में सुबह के समय डेढ़ लाख की लूट के मामले में कामयाबी हासिल करते हुए चार आरोपियों को अलीगढ़ व फरीदाबाद से काबू किया है
शनिवार को पुलिस लाइन सेक्टर 30 में आयोजित की गई प्रेस वार्ता के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 वरुण कुमार दहिया ने बताया कि चमन निवासी फरीदपुर ने थाना सारन में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह एनआईटी-3 स्थित एक विक्रेता के पास कन्फेशनरी का सामान फरीदाबाद में दुकानों पर सप्लाई व पैसे रिकवरी करने का काम करता है।
17 दिसंबर को सुबह वह दुकानों पर दिये गए सामान की पेमेंट लेने के लिए पर्वतीय कॉलोनी मार्केट गया था। चाचा चौक के पास सोनिया चौक पर कन्हैया लाल की दुकान से पैसे लेने पहुंचा, जहां से 21200 रुपए लेकर अपने पि_ू बैग में रख लिये। जैसे ही वहां से थोड़ा आगे चल तो वहां गली में तीन लडक़े बाइक के सवार थे,
उनमें से दो लडक़े उसके पास आए और हथियार दिखाकर उसका बैग छीन कर ले गए, जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपए थे। जिस पर थाना सारण में लूट की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने तकनीकी व सीसीटीवी फुटेज की सहायता से तारिक मलिक पुत्र रियाज मोहम्मद निवासी किराएदार वाजिद राज नगरए जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश, जुबेर पुत्र बाबू निवासी गली नंबर 5 जीवन नगर नजदीक पानी की टंकी,
जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश व गनी उर्फ अली पुत्र अब्दुल मजीद निवासी गली नंबर 6 जीवन नगर नजदीक बड़ी मस्जिद जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश को 19 दिसंबर को अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से काबू किया है तथा रोहित उर्फ कन्हैया पुत्र ओमप्रकाश निवासी संजय एनक्लेव पार्ट 2 फरीदाबाद को फैजाबाद से काबू किया है। जिनसे वारदात में प्रयोग पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।