JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना, अपराध शाखा डीएलएफ व ऊंचा गांव की टीम ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 2 मोटरसाईकिल व एक स्कूटी बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने रोहन विश्वास संत नगर फरीदाबाद को चोरी की मोटरसाईकिल सहित सिकरोना नाका, अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने जतिन निवासी गांव जलालपुर, हाथरस उप्र हाल एयर फोर्स रोड, खंड बी,
फरीदाबाद को बाटा चौक के पास से स्कूटी सहित व अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने राकेश निवासी सुभाष कॉलोनी फरीदाबाद को अम्बेडकर चौक से गिरफ्तार कर मोटरसाईकिल को बरामद किया गया। जिनको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।