JKNEWS18/FARIDABAD : क्राईम ब्रांच एनआईटी की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी रंजित को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच एनआईटी की टीम ने रंजित निवासी गांव पइया, छपरा बिहार हाल एसजीएम नगर फरीदाबाद को सेक्टर-48 के पास से काबू कर एक देसी कट्टा बरामद किया गया है।
जिसके खिलाफ थाना एसजीएम नगर में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने देशी कट्टा किसी अंजान व्यक्ति से 5000 रूपए में आगरा से खरीदा था। आरोपी नशा करने का आदी है, आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।