JKNEWS18/FARIDABAD : क्राईम ब्रांच डीएफएल की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 29 सितंबर को क्राईम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने सोनू निवासी डबुआ फरीदाबाद को नीलम मुजेसर रोड के पास से काबू कर एक देशी पिस्टल व कारतूस बरामद किया गया है।
जिसके खिलाफ थाना मुजेसर फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने देशी पिस्टल व कारतूस किसी व्यक्ति से 28000 रूपए में नोएडा से खरीदा था। आरोपी मैकेनिक का काम करता है आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।