JKNEWS18/FARIDABAD : प्रीपेड टेलीग्राम टास्क के नाम पर 9,34,000 रुपये की ठगी में खाता उपलब्ध करवाने वाले खाताधारक को साईबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 77 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके व्हॉट्सएप पर एक अनजान नंबर से मेसेज में एक लिंक आया।
जिस पर पार्ट-टाइम काम के लिए गूगल मेप्स पर रेटिंग और कमेंट करने के लिए कहा गया था जिस पर क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड गया। जिसके बाद उसने टेलीग्राम प्रीपेड टास्क में विभिन्न ट्रांजेक्सन के जरिए कुल 9,34ए000 रुपये निवेश किए। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला।
जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सैंट्रल कि टीम ने अविनाश केदार निवासी सुलतानाबाद भोपाल मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि अविनाश केदार खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। आरोपी फोटोग्राफी करता है तथा 12वीं पास है। खाते में ठगी के 50,000 रुपये आए थे। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।