JKNEWS18/FARIDABAD : अवैध हथियार रखने वालों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सैंट्रल की टीम ने आरोपी ब्रिजेश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 1 अक्टूबर को क्राईम ब्रांच सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए ब्रिजेश निवासी गांव नीमका फरीदाबाद को अग्रवाल धर्मशाला, बल्लभगढ के पास से काबू किया, जिससे एक देशी पिस्टल व 7 कारतूस बरामद हुए हैं। जिसके विरुद्ध थाना शहर बल्लभगढ में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने देशी पिस्टल व कारतूस 50000 रूपए में किसी अंजान व्यक्ति से खरीदे थे। आरोपी ऑटो चलाने का काम करता है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।