JKNEWS18/FARIDABAD : टेलिग्राम टास्क के नाम पर 8,88,497 रूपए की ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
फरीदाबाद निवासी एक महिला ने साइबर थाना एनआईटी में दी शिकायत में आरोप लगाया कि ठगों ने उसे टेलिग्राम के माध्यम से सम्पर्क किया जहां उसे अधिक पैसे कमाने का लालच व झांसे में लेकर उससे टास्क करने के नाम पर 8,88,497 रूपए ऐठ लिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए संजय निवासी गांव सोप जिला कारोली हाल सिद्धार्थ नगर जयपुर व रवि कुमार गांव बडी, जिला धोलपुरए राजस्थान हाल नन्दीपुरी, जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि संजय ने सोनू का खाता खुलवाकर खाता नंबर आगे दिया था।
संजय ही सोनू खाते को मैनेज करता था और खाता में आये पैसों को निकालकर रवि को देता था। रवि ठगी के पैसों को बदलता था। संजय 10वीं पास तथा बेरोजगार है वहीं रवि कम्पयुटर ठीक करने का काम करता है। खाताधारक सोनू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेशकर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।