JKNEWS18/FARIDABAD : साइबर थाना बल्लभगढ में आर्य नगर, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में आरोप लगाया की उसके पास व्हाट्सएप पर घर बैठे पैसे कमाने बारे एक मैसेज आया जिस पर दिये गये लिंक के जरिये वह एक ग्रुप से जुड गया।
फिर उसे टास्क करने को कहा गया जिनके लिए ठगों द्वारा उसे दो बार पैसे वापिस दिये गये। लालच में आकर उसने अधिक मुनाफे के लोभ में टास्क के नाम पर कुल 2,19,100 रूपए ठगों के खाता में भेज दिये और उसे कोई पैसा वापिस नहीं दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए साहिल व सचिन निवासी गांव नूरपुरा जिला हनुमानगढ राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोप एक ही गांव के है और साहिल ने सचिन का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था।
जिसके खाता में ठगी के 50 हजार रूपये आये थे। सचिन 12वी पास है और जयपुर में वेटर का काम करता है वहीं साहिल 12वीं की पढ़ाई कर रहा है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।