JKNEWS18/FARIDABAD : घर में चोरी के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने चोरी का सामान खरीदने वाले एक आरोपी को काबू किया है। कुलदीप निवासी एसजीएम नगर ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 16 सितम्बर को वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। 17 सितम्बर को उनके पडोसी ने सूचना दी कि उसके घर का दरवाजा खुला हुआ है।
जब घर आया तो पाया कि कोई नामालूम घर से नकदी व आभूषण चोरी करके ले गया। जिस पर थाना एसजीएम नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर.85 की टीम ने शिवम निवासी गांव नकलपुर जिला मेवात हाल गांव बडख़ल फरीदाबाद को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने चोरी के आभूषण खरीदे थे। जिसको माननीय अदालत में पेशकर 2 को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में चार चोरों को पहले ही अभिरक्षा में लिया जा चुका है।