JKNEWS18/FARIDABAD : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 80201 रूपए की ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने खाताधारक गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है।
एनआईटी-3 फरीदाबाद निवासी एक महिला ने साइबर थाना एनआईटी में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 4 मार्च 2024 को उसने इंस्टाग्राम पर पार्ट टाइम जॉब से संबंधित एक विज्ञापन देखा, जिसपर दिये गये लिंक पर उसने पार्ट टाइम जॉब के लिए अप्लाई किया।
जिसके बाद उसके पास कॉल आया और रजिस्ट्रेशन के लिए 499 रूपए मांगे और फिर उन्होंने उसे जॉब का लालच देकर झांसे में ले लिया और उससे कुल 80201 रूपए ऐठ लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए दीपांशु गुर्जर निवासी राठी धर्मशाला के पीछे, धुला हाऊस जयपुर सिटी राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि दीपांशु गुर्जर खाताधारक है जिसके खाता में मामले से जुडे हुए 19000 रूपए आये थे। माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।