JKNEWS18/FARIDABAD : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 58,41,000 रूपए की ठगी के मामले का आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर थाना एनआईटी में झाडसैतली फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि ठगों द्वारा उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोडा गया जहां उसे बताया गया वो मोतीलाल ओसवाल और कैपिटल मार्केट्स कम्पनी से जुडे हुए है।
जिसके बाद उसे अन्य ग्रुपों में जोडा गया जहां उसे कई प्रकार की जानकारी दी गई और उसे निवेश करने की लिए विश्वास में लिया गया। जिसके बाद उन्होंने व्हाट्सएप पर लिंक भेज कर एक फर्जी एप पर खाता खुलवाकर उस पर निवेश करने के लिए कहा और 600 प्रतिशत तक लाभ का लालच दिया।
लालच में आकर उसने कुल 58,41,000 रूपएका निवेश किया। जब उसने पैसे निकालने के लिए कहा तो वो बहाने बनाने लगे और टेक्स के रूप में और रूपये की मांग करने लगे। जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए मलकीत सिंह निवासी सैक्टर 12ए झुग्गियां रोड, खरड जिला एसएएस नगर मोहाली पंजाब हाल गेलको वैली, सैक्टर 127, जिला एसएएस नगर मोहाली पंजाब को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि मलकीत ने खरड, मोहाली पंजाब में एक फ्लैट किराये पर ले रखा था, जहां पर वह ठगों के कहने पर खाताधारको के रहने की व्यवस्था करता था। आरोपी खुद का फोटो स्टुडियो चलाता है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिंमाड पर लिया गया है।