JKNEWS18/FARIDABAD : बल्लभगढ़ विधानसभा से संबंधित सभी स्कूल अधिकारियों और कॉलेज के प्रिंसिपल और मुख्यअध्यापकों के साथ विधायक मूलचंद शर्मा ने समीक्षा बैठक की।
समीक्षा बैठक में स्कूल की स्थिति से लेकर विद्यार्थियों की संख्या और शिक्षकों की संख्या एवं स्कूल भवनों की स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की और कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा के सभी स्कूलों की स्थिति को बेहतर किया जाएगा ताकि बच्चों का रुझान सरकारी स्कूलों की तरफ ज्यादा हो सके।
बैठक में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने सभी स्कूल के प्रिंसिपल, मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि स्कूल को हरा भरा और सुंदर बनाना ही उनका लक्ष्य है और वह तभी पूरा होगा जब सभी मिलकर स्कूल के अंदर पौधारोपण करें और स्कूल के भवन की मरम्मत और पेंट करा कर इत्यादि से सुंदर बनाएं।
उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ में सुषमा स्वराज महिला महाविद्यालय के अलावा सेक्टर-23 कॉलेज को मंजूरी के साथ-साथ ज्यादातर सीनियर सेकेंडरी स्कूल और मिडिल प्राइमरी स्कूलों की इमारत को नया बनवाया गया है। सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए हैं उन्होंने कहा कि इसकी भरपाई तभी होगी जब स्कूल में अधिक से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे।
उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी है।
विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह को निर्देश दिए हैं कि वह सेक्टर 22 स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल के कमरों का नया एस्टीमेट बनाएं। इसके अलावा बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी तिगांव रोड स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला की बहुमंजिला इमारत बनाने के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।
विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा को शिक्षा का हब बनाने के लिए उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी है और लगातार शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में उनका कदम हमेशा आगे बढ़ता रहेगा। इसके अलावा उन्होंने बल्लभगढ़ गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे निर्माणाधीन तीन अन्य कमरों के कार्यों को जल्द पूरा कराया जाए।
बैठक में एसडीएम मयंक भारद्वाज, खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह, डीएचओ कम प्रिंसिपल सुनिधि सिंह, बल्लभगढ़ कॉलेज की प्रिंसिपल रितिका गुप्ता, जेई बलवीर जाखड़ सहित बल्लभगढ़ विधानसभा के स्कूल के मुखिया मौजूद रहे।
इसके अलावा एसडीएम कार्यालय में किया पौधारोपण एक पेड़ मां के नाम अभियान को बनाएंगे सफल बल्लभगढ़ में विभिन्न विभागों द्वारा 23 हजार पौधे लगाने के लक्ष्य को जल्द पूरा करेंगे।
विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि पौधा के बिना जीवन संभव नहीं है, इसलिए पर्यावरण संतुलन और मनुष्य को जीने के लिए ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए पौधे लगाना बहुत ही जरूरी है उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपने अंतिम समय में भी एक पौधा साथ लेकर जाता है उसकी भी पूर्ति तभी होगी जब हम सब मिलकर एक नहीं बल्कि दो दो पौधे लगाकर उन्हें बच्चों की तरह पालने का काम करें।
इस मौके पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, तहसीलदार भूमिका लाम्बा, पार्षद योगेश शर्मा, पार्षद सोनू वैष्णव, पार्षद किरण बाला, पार्षद महेश गोयल, सुषमा यादव, जेपी मास्टर, गौरव विरमानी, व्यापार मंडल के प्रधान प्रेम खट्टर, अंबिका शर्मा, संजीव बैंसला, संगीता नेगी, राजकुमार, सचिन गर्ग, दीपक विरमानी सभी ने मिलकर पौधारोपण किया।