JKNEWS18/FARIDABAD : मैट्रो कार्ड रिचार्ज के नाम पर ठगी करने के मामले में खाताधारक व खाता उपलब्ध करवाने वाले तीन आरोपियों को साईबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गिरफ्तार किया है।
सेक्टर-2 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसने फोन पे के माध्यम से मैट्रों कार्ड का रिचार्ज किया था लेकिन कार्ड में रिचार्ज नहीं हुआ। जिसके लिए उसने गूगल से मैट्रो कस्टमर केयर के नम्बर सर्च करके बात की।
जिसके बाद उसके पास अलग-अलग नम्बरों से फोन व मैसेज आने लगे और फिर उन्होंने एक मैसेज कोड को उससे अपने पास भिजवा लिया। फिर उसके खाता से विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से 2,36,499 रुपये कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए आसिफ कुरैशी निवासी जबलपुर मप्र, आमिर खान निवासी गोटेगांव जिला नरसिंह पुर मप्र व तंजीर अहमद कुरैशी निवासी मोतीनाला, जबलपुर मप्र को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आशिफ कुुरैशी व आमिर खान ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाते थे और इन्होंने की तजीर का खाता लेकर आगे ठगों को दिया जिसके खाता में ठगी के 2,31,499 रूपए आये थे। आसिफ रेहडी लगाने का काम करता है, आमीर की मीट की दुकान है वही तंजीर भैसों की खरीद बेच का काम करता है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।