JKNEWS18/FARIDABAD : टेलिग्राम टास्क के नाम पर 2,47,400 रूपए की ठगी में खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
साइबर थाना एनआईटी में एनआईटी फरीदाबाद निवासी महिला ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि ठगों ने उससे टेलिग्राम के माध्यम से सम्पर्क किया और कुछ टास्क करने को दिये गये और उसे कुछ पैड टास्क करने को कहा गया। जिसके लिए उसने कुछ पैसे ठगों के खाता में डाले और जब उसने पैसे निकालने चाहे तो उसका खाता फ्रिज कर दिया गया।
फिर खाता को अनफ्रिज और टास्क के नाम पर उससे कुल 2,47,400 रूपए ठग लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया साइबर थाना एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुवैज निवासी जिला मुज्जफरनगर उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि सुवैज ने गुलसार से खाता लेकर आगे ठगो को उपलब्ध करवाया था। वह खाना बनाने का काम करता है। यह खाता सारिक का है, सारिक गुलजार को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। खाते ठगी के 40 हजार रूपये आये थे। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।