JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम में तीन आरोपी साहिल सरोहा निवासी जिला सोनीपत, मोहित निवासी जिला पलवल व विनय निवासी पलवल हरियाणा को गिरफ्तार किया है। मामले में एक कंपनी के चेक चोरी कर खाते से 20 लाख से अधिक रुपए निकालने का आरोप है।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि मोहित सोरौत वासी पलवल (पूर्व लेखाकार) ने सेक्टर 31 स्थित एक कंपनी एक्सक्यूसाइट एंटरप्राइजेज के चैक विनय व मोहित को दिए थे, इन दोनों ने ये चेक आरोपी साहिल सरोहा को दे दिये। जिन चेक के जरिए साहिल के खाता में 16,77,000 रुपये आए थे।
380000 रुपये की पेमेंट चेक के माध्यम से अन्य खातों में गई है जिस बारे अपराध शाखा की टीम द्वारा जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हरविन सिंह ने थाना सेक्टर 31 में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह एक्सक्यूसाइट एंटरप्राइजेज, मथुरा रोड सेक्टर 31 फरीदाबाद का निदेशक है।
उसकी कंपनी के किसी कर्मचारी ने कंपनी के चैक चुराकर उन पर फर्जी हस्ताक्षर कर खाता से 20,57,000 रुपये निकाल लिये। जिस पर थाना सेक्टर 31 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा गया है। मामले में 6 लाख रुपए व 4 हस्ताक्षरशुदा चैक बरामद किये गये हैं।