JKNEWS18/FARIDABAD : शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच देकर 20,19,000 रूपए की ठगी करने के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
साइबर थाना एनआईटी में सेक्टर-22 निवासी एक महिला ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि 19 दिसम्बर 2024 को उसके व्हाट्सएप नम्बर पर एक मैसेज आया जिसमें गूगल पर विभिन्न वेबसाइट को रिव्यू करके पैसे कमाने के बारे में बताया गया और फिर उसको व्हाट्सएप पर सैंपल टास्क दिए गये।
जिसके बाद ठगों ने स्टॉक मार्केट में निवेश करने के लिए एक लिंक देकर पहले उसका खाता खुलवाया गया और उससे पैसे निवेश करवाये गये। जब उसने मुनाफे के साथ पैसे निकालने चाहे तो ठगों ने अलग-अलग बहाने से उससे और पैसे ऐठ लिए। ऐसे करके ठगों ने उसके साथ कुल 20,19,000 रूपए की ठगी की।
जिस शिकायत पर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए हरसुख निवासी जिला नागौर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हरसुख ने चरण सिंह से खाता लेकर आगे ठगो को दिया था।
मामले में सुरेश खाताधारक है। जिसके खाते में ठगी के 2 लाख रुपये आए थे। हरसुख बाहरवी पास है। अधिक पूछताछ के लिए आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।