JKNEWS18/FARIDABAD : हत्या के मामले में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना डबुआ में मोहित निवासी भांकरी ने दी शिकायत में बताया कि 20-21 जुलाई की रात को उसके भाई दीपक के साथ गांव के ही महेंद्र उसके बेटे देवेन्द्र, राहुल व अन्य सोनू, रोहित उर्फ टोला, होराम, अन्नी उर्फ अनिल, ऋषि, ईश्वर, चमन ने मारपीट की जिससे उसकी भाई दीपक की मृत्यु हो गई।
जिस शिकायत पर थाना डबुआ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए महेंद्र व ईश्वर निवासी गांव भांकरी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि 20-21 जुलाई की रात को मृतक दीपक आरोपियों की गली में गाली गलौच कर रहा था, जब उसको मना किया तो वह वहां से भाग गया और फिर दोबारा से आकर गाली गलौच करने लगा जिस पर आरोपी गणों ने उसकी पिटाई कर दी और रस्सी से पैर बांध कर गली में डाल दिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।