JKNEWS18/FARIDABAD : गैस कनेक्शन के भुगतान के नाम पर 4,96,000 रूपए की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर-16 वासी व्यक्ति ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि 26 जून को उसके पास पीएनजी गैस के भुगतान करने के लिए मैसेज आया था।
जब उसने दिए गये नम्बर पर कॉल किया तो उसके पास भुगतान के लिए एक एपीके फाइल भेजी गयी और फिर जब उसने एपीके फाइल को खोला तो एक ओटीपी जनरेट हुआ और उसके खाता से 4,96,000 रूपए कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल ने कार्रवाई करते हुए पंकज निवासी भगत टोला, चंदन कियारी, बोकारो, झारंखण्ड को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया पकंज के फोन नम्बर से शिकायतकर्ता के पास पीएनजी गैस कनेक्शन के भुगतान करने के लिए मैसेज किया गया था। आरोपी 11वीं पास तथा बेरोजगार है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।