JKNEWS18/FARIDABAD : क्रिप्टों करेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 6,81,896 रुपये की ठगी करने के आरोपी को साईबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर थाना बल्भगढ में तिरखा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक कॉल आया जिसमें वर्क फॉर्म होम के लिए बोला गया।
जिसके बाद उसे कुछ टास्क दिए गये जिनके बदले उसे कुछ पैसा दिया गया और फिर उसे क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। फिर उसे निवेश के नाम पर कुल 6,81,896 रुपये ऐठ लिए। जब उसने पैसे निकालने चाहे तो उससे कुल रूपये का 30 प्रतिशत और टैक्स के रूप में मांगा गया।
जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ ने कार्रवाई करते हुए दिनेश निवासी गांव खारडा मवेसा जोधपुर राजस्थान हाल अशोक कॉलोनी, जोधपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया की दिनेश ने अपना खाता आगे ठगों को दे रखा था जिस खाता में ठगी के 41,500 रूपए आये थे। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।