JKNEWS18/FARIDABAD : अवैध हथियार रखने अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने रोहित को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 मई को फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने कार्रवाई करते हुए अभिषेक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ संबंधित थाना में मामला दर्ज किया गया था।
अभिषेक ने बताया कि देसी कट्टा को रोहित खरीद कर लाया था। मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध करवाने के मामले में रोहित निवासी मथुरा उप्र हाल नेहरू कॉलोनी फरीदाबाद को सैनिक कॉलोनी मोड सेक्टर.49 के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।