JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा ऊंचा गांव व डीएलएफ की टीम ने अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 686 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा ऊचा गांव की टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए
रंजीत वासी गांव गणगनिया जिला भागलपुर बिहार हाल राहुल कॉलोनी फरीदाबाद को 284 ग्राम गांजा के साथ राहुल कॉलोनी फरीदाबाद को तथा अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने स्नेह निवासी कलंदर कॉलोनी झुग्गी फरीदाबाद को कलंदर कॉलोनी झुग्गी के पास से 402 ग्राम गांजा सहित काबू किया है,
जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामले दर्ज किये गये हैं। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।