JKNEWS18/FARIDABAD : लडाई-झगडे के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने तीन आरोपियों को काबू किया है। रिजवान निवासी बडखल ने थाना एसजीएम नगर में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 13 जून की रात को जब वह अपने भाई साहिल व इरफान के साथ खाना खाने गया था।
खाना खाने के बाद साहिल गाडी लेने मस्जिद के पास गया तो वहां पहले से ही कुछ लडके खडे थे। जिन्होंने साहिल के ऊपर लाठी व डंडो, लोहे की राड, धारदार हथियार से हमला कर उसको घायल कर दिया।
जब शिकायतकर्ता और इरफान साहिल को छुडवाने के लिए गये तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया और साहिल को गाडी में बैठाकर भागने लगेए लेकिन साहिल गाडी से कूद गया। जिस शिकायत पर थाना एसजीएम नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर.48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए महबूब, वाहीद खान व मोहब्बत निवासी बडखल को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों की चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश है जिसके चलते ये पहले भी लडाई झगडा कर चुके है। पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।