JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीमों ने वाहन चोरी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा एनआईटी ने थाना डबुआ के मई 2023 के एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में नरेश निवासी गांव पाली को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-48 ने थाना सूरजकुंड के एक वाहन चोरी मामले में आलिम निवासी बडख़ल व आमिर निवासी एसजीएम नगर को गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल बरामद की।
एवीटीएस-2 ने थाना भूपानी के एक वाहन चोरी के मामले में फैजल निवासी अजय नगर मथुरा को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की। वहीं एवीटीएस सिकरोना ने थाना मुजेसर क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकिल सहित मोहित निवासी सुनहेरा, डीग राजस्थान हाल समयपुर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-30 ने थाना पल्ला के वाहन चोरी मामले में हरविंद्र सिंह निवासी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली को गिरफ्तार कर चोरीशुदा बाइक बरामद की। उन्होंने बताया कि अपराध शाखाओं की टीम ने इस प्रकार 6 मामलों का खुलासा करते हुए 5 मोटरसाइकिल बरामद की है, सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।