JKNEWS18/FARIDABAD : साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। ओजोन पार्क अपॉर्टमेंट सेक्टर 86, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 1 जुलाई 2024 को उसे व्हाट्सएप पर एक ग्रुप में जोड़ा गया।
जहां पर ठगों द्वारा निवेश के लिए टिप्स दिये जाते थे। इसके बाद उसे प्री.मार्केट ट्रेडिंग व अमेरिकी बाजार में निवेश करने के लिए खाता खोलने के लिये कहा गया। शिकायतकर्ता ने ठगों के कहने के अनुसार डीमैट अकाउंट ओपन किया और खाता की जॉच के लिए पहले 10,000 रूपए का निवेश किया और उसमें से 1000 रूपए निकाले।
जिसके बाद वह आश्वस्त हो गया और उसने कुल 93,51,000 रूपए का निवेश किया। जिसके कुछ समय बाद उसकी बाते ठगों से होनी बंद हो गई। उसे अहसास हुआ की उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए शुभम शर्मा निवासी गांव बाड़ी जिला ब्यावर राजस्थान हाल बालाजी हाइट, गांधीपथ वेस्ट लालरपुर, वैशाली नगर, जयपुर, राजस्थान व भाग चंद उपाध्याय निवासी गांव शिखरानी जिला ब्यावर राजस्थान हाल बालाजी हाइट गांधीपथ वेस्ट लालरपुर, वैशाली नगर, जयपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाते थे। पहले ये खाताधारकों की तलाश करते और फिर उनका खाता लेकर जानकारी आगे भेज देते थे और खाता से जुड़े कार्ड को अपने पास रख लेते थे।
आरोपियों को आगामी पुछताछ के लिए 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।