JKNEWS18/FARIDABAD : नाबालिक लडक़ी के साथ दुष्कर्म के मामले में महिला थाना बल्लभगढ़ की टीम आरोपी रोनक को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 26 जून को महिला थाना बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिक बेटी की इंस्टाग्राम पर एक लडक़े से जानकारी हुई थी।
फिर वह लडक़ा उसकी बेटी को बहला फुसलाकर कर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया। जिस संबंध में महिला थाना बल्लभगढ़ में पोक्सों की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि महिला थाना बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए रोनक निवासी भगत सिंह कॉलोनी बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया है।
पुछताछ में बताया कि उसकी नाबालिक लडक़ी से इंस्टाग्राम पर जानकारी हुई थी। फिर उसने लडक़ी को झांसे में लेकर मिलने के लिए बुलाया और लडक़ी को अपने साथ दोस्त के कमरे पर ले जाकर गलत काम किया। आरोपी को पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।