JKNEWS18/FARIDABAD : साइबर थाना एनआईटी की टीम ने टेलिग्राम टास्क के नाम पर ठगी के मामले में चार आरोपियों को जोधपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरपीएस ग्रीन वैली, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने साइबर थाना एनआईटी में दी शिकायत में बताया कि उसके पास एक कॉल आया जिस पर उसको पार्ट टाइम जॉब करने के लिए एक टेलिग्राम ग्रप से जुडने को कहा।
जिसके बाद उसके पास एक लिंक शेयर किया गया जहां से वो ठगों के टेलिग्राम ग्रुप से जुड गई। जिस पर उसको कुछ टास्क करने के लिए दिए गये और विभिन्न टास्क के लिए उससे 14,03,000 रुपये ऐठ लिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद शाहिद निवासी त्रपोलिया मार्ग, बैलिम मार्किट, नियर तेलियो की मस्जिद, जोधपुर राजस्थान, असलम गोरी निवासी होटल पैराडाईज के पीछे एक्सल बालडींग, नई सडक, जोधपुर राजस्थान,
सफ्फान बेलिम निवासी राज दादी अस्पताल के सामने, इन्साइड सोजती गेट, जोधपुर राजस्थान व मोहम्मद राकिन निवासी चमन पुरा गली नं. 1, नई सडक, जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि मोहम्मद शाहिद खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 5 लाख रूपये आये थे तथा इसने अपना खाता असलम गोरी को दिया था, जिसने उस खाता को आगे सफ्फान और मोहम्मद राकिन को दे दिया था।
सफ्फान और मोहम्मद राकिन खातों को ऑपरेट भी करते थे और खातों में आये पैसों को में बदल कर आगे ठगों के पास भेज देते थे। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।