JKNEWS18/FARIDABAD : साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी के मामले में एक महिला सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-11 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसको ठगों द्वारा एक के ग्रुप में जोडा गया।
जहां पर लाभ कमाने बारे प्रशिक्षण दिया जाता थाए 15 दिन के प्रशिक्षण के बाद ट्रैडिग के लिए पंजीकरण के लिए कहा गया। जिसके बाद उसने ठगों द्वारा दी गई। 50 हजार रूपये देकर खाता खुलवाया। जहां रोजाना सुबह 9 बजे से 9.15 बजे तक भारतीय मार्केट और शाम को 6 बजे से 7 बजे तक मार्केट में ट्रैडिंग करवाई जाती थी।
निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच दिया, जिसके लिए उसने कुल 29,09,269 रूपए का निवेश किया। 11 जून को जब उसके ट्रैडिंग अकाउंट में 80 लाख रुपए दिख रहे थे, तब उसने 31 लाख रुपए निकालने का अनुरोध किया। जब उसने पैसे निकालने के लिए अकाउंट मैनेजर के पास मैसेज किया तो उसके किसी भी मैसेज का जवाब नहीं दिया गया।
तब उसे पता चला कि यह एक साइबर फ्रॉड था। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए अभिषेक कुमार निवासी सैक्टर 58 गौतमबुद्ध नगर नोएडा उप्र हाल युसुफपुर चकसवेरी नोएडा गौतमबुद्ध नगर उप्र शिवम कुमार निवासी हनुमान नगर, युसुफपुर चकसवेरी नोएडा गौतमबुद्ध नगर उप्र,
असिम अंसारी निवासी गांव दरौदै जिला सिवान बिहार हाल आगापुर सैक्टर 16 नोएडा उप्र, दीपांशु निवासी राहुल विहार गाजियाबाद उप्र, सुनील कुमार निवासी सैक्टर 8 बोकारो स्टील सिटी झारखंड, जतिन गुप्ता निवासी हैबोवाल खुर्द नियर ऋषि नगर लुधियाना पंजाब व रणजीत कौर निवासी चिमनी रोड, न्यु शिमलापुरी लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाते थे। ये सभी पहले खाताधारकों को ढूंढते, फिर ये उनके खाता की किट लेकर खाताधारक को नोएड़ा लेकर आते और जब तक उनके खाता प्रयोग होता तब तक उन्हें अपने साथ रखते थे और फिर खाते का काम पूरा होने के उपरांत खाताधारक के वापिस भेज देते थे। सभी आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।