JKNEWS18/FARIDABAD : आज फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण जोशी व वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप जोशी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रवीण जोशी की मुख्यमंत्री नायब सिंह से फरीदाबाद नगर निगम से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, जनसुविधाओं के विस्तार और शहरी आधारभूत संरचना को सशक्त करने से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री नायब सिंह से प्राप्त मार्गदर्शन और समर्थन निश्चित ही फरीदाबाद को एक स्वच्छ, स्मार्ट और सर्व सुविधा युक्त शहर के रूप में आगे बढ़ाने में सहायक होगा।
महापौर श्रीमती प्रवीण जोशी ने कहा कि फरीदाबाद के विकास के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सकारात्मक समर्थन फरीदाबाद शहर के विकास को आगे लेकर जाएगा।