JKNEWS18/FARIDABAD : विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में बीके अस्पताल में शहर की संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के प्रतिनिधियों को प्रशंसा पत्र व ट्रॉफी दी गई। कार्यक्रम में करीब बीस संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
जिसमें लायंस क्लब, नवप्रयास सेवा संगठन, क्राइम रिर्पोटर एसोसिएशन फरीदाबाद, श्याम बाबा ट्रस्ट, विश्वास फाउंडेशन, रोटरी क्लब, जयहिंद सेवा संस्थान, फरीदाबाद डोनर्स क्लब, खेडी गुजरान सरकारी कॉलेज से डॉ राजेश, पंजाबी सेवा संस्था, प्रोगेसिव फामर्स आदि शामिल हुई।
जिला सिविल सर्जन डॉ जयंत आहुजा ने कहा कि संस्थाओं के माध्यम से शहर के लोग रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में हिस्सा लेते हैं। शहर के सामाजिक लोग इस कार्य में लगे रहते हैं, इसके लिए उनका सम्मान समारोह रखा गया। रक्तदान को महादान माना गया है। रक्त को किसी लैब में नहीं बनाया जा सकता।
क्राइम रिपोर्टर एसोसिएशन के प्रधान कैलाश गठवाल ने कहा कि लोगों के जीवन को मानव रक्त से बचाया जा सकता है। रक्तदान से किसी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती। प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।
समाजसेवी भुवनेश्वर हिंदुस्तानी ने कहा कि आज मनुष्य ने चांद तक जाने का रास्ता खोज लिया लेकिन वह लैब में मानव रक्त को नहीं बना पाया। सरकारी अस्पताल में गरीब और वंचित लोग अपना इलाज कराने आते हैं। ऐसे में सरकारी अस्पताल या संस्था से माध्यम से रक्तदान करना चाहिए।
नवप्रयास सेवा संगठन के फांउडर और सीडब्लूसी से सदस्य सुनील यादव ने बताया वह अभी तक करीब 100 बार रक्तदान शिविर लगा चुके हैं। मानव सेवा करने के बाद मन को शांति मिलती है। इस दौरान एमओ विकास भारद्वाज, डॉक्टर सौम्या व संस्थाओं के सदस्य व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।