JKNEWS18FARIDABAD : राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि आज विश्व में योग के अंतर्गत शटकर्म क्रिया से रोगों का इलाज किया जा रहा है, मानव जीवन को सुखी बनाने के लिए योग सर्वोत्तम मार्ग है योग से व्यक्ति के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है।
योग साधना अनादि काल से गुरु शिष्य परंपरा से चली आ रही है यह एक ऐसी साधना पद्धति है जिससे अध्यात्म की उच्च अवस्था को प्राप्त किया जा सकता है साथ ही साथ शरीर, प्राण, मन वह इंद्रियों को भी सब्बल व स्वस्थ बनाया जा सकता है क्योंकि बिना स्वस्थ शरीर तथा मन के आत्म लाभ प्राप्त करना असंभव है
इसलिए योग साधना से मन को स्वस्थ बनाया जा सकता है। श्री मिश्र आज स्थानीय अमेजिंग पार्क सैक्टर-2 में श्री हरि देव अंतरराष्ट्रीय सेवा संघ के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय योग शिविर में हजारों लोगो को संबोधित कर रहे थे।
पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि प्रदूषित वातावरण और विषम परिस्थितियों में रहने के कारण मनुष्य के मन में उपजी अशांति बढ़ते हुए तनाव को देखते हुए आधुनिक युग में पहले से कहीं अधिक योग की महत्वता है
इस अवसर पर डॉ शिव कुमार राष्ट्रीय संगठन मंत्री विज्ञान भारती ने योग के विषय में जानकारी देते हुए बताया की योग एक ऐसी साधना है जो पूर्ण स्वास्थ्य सुख और शांति प्रदान करता है वर्तमान में प्रतिस्पर्धा के कारण मानव के पास भोजन का भी समय नहीं है
स्वस्थ जीवन जीने के लिए निश्चय ही प्राकृतिक एवं नियमित आहार-विहार सोना-जागना आवश्यक होते हैं। इस अवसर पर बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज के युग में मनुष्य की दिनचर्या पूर्णतया अव्यवस्थित हो गई है जिससे प्रत्येक व्यक्ति किसी ने किसी शारीरिक या मानसिक रोग से ग्रस्त होता जा रहा है।
स्थानीय पार्क में श्री हरि देव अंतरराष्ट्रीय सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अश्विनी गौड़ जी ने हजारों लोगो को कोमन योग प्रोटोकॉल और नांद योग प्राकृतिक ध्वनियों के साथ ध्यान का अभ्यास करवाया और बताया कि ध्यान योग शरीर मन और आत्मा के सामंजस्य के लिए प्रभावी पद्धति है।
इस अवसर पर फणींद्र नाथ शर्मा महामंत्री संगठन भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने विधिवत रूप से योग की क्रियाएं की तथा इस अवसर पर उत्तर प्रदेश से आए श्री हरि देव अंतरराष्ट्रीय सेवा संघ के संस्थापक श्री रामभरोसे जी संघ के वरिष्ट प्रचारक का विशेष उद्बोधन हुआ तथा अंत में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघचालक चंद्रशेखर भारद्वाज जी ने आए हुए हजारों प्रतिभागियों एवम अतिथि गणों का धन्यवाद किया।
मंच का संचालन डॉ अश्विनी गौड़ व एन डी तिवारी ने किया। इस अवसर पर भाजला जिलाध्यक्ष सोहनपाल छोकर, कप्तान सिंह ठैनुआ ब्रज क्षेत्र महामंत्री भाजपा, आशु यादव, राजकुमार वोहरा, सुखबीर मलेरना, बिजेंद्र नेहरा, हुक्म सिंह भाटी चेयरमैन हुडको, स्वराज सिंह भाटी, गुजरात से आए सचिन गोयल एवं कई गणमान्य व्यक्तिओ की उपस्थिति रही।