JKNEWS18FARIDABAD : योग भारत की प्राचीनतम पद्धति है। यदि हम नियमित रूप से योग करें तो निश्चित तौर पर निरोग रहेंगे। योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता हैए और कई बीमारियों से बचाव होता है।
एडीसी सतबीर मान ने यह शब्द आज स्थानीय खेल परिसर सेक्टर.12 में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की फाइनल रिहर्सल की अध्यक्षता करते हुए कहे। इस अवसर पर योग मैराथन का भी आयोजन किया गया जिसको की एडीसी सतबीर मान और एसडीएम फरीदाबाद अमित गुलिया ने हरी झंडी दिखाई।
मैराथन की शुरुआत सेक्टर.12 स्थित खेल परिसर से हुई, जो सेक्टर-15 स्थित टाउन पार्क की परिक्रमा करते हुए मथुरा रोड से होते हुए लघु सचिवालय के सामने से गुजरी और पुन: खेल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, नागरिकों, खिलाडिय़ों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मैराथन के उपरांत जिला स्तरीय योग कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में योग प्रशिक्षकों, स्कूली छात्रों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने बताया कि 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिलेभर में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम प्रात: 6 बजे सेक्टर.12 खेल परिसर में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।