JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं ने वाहन चोरी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिल व 1 स्कूटी बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा ऊंचा गांव ने थाना पल्ला के वाहन चोरी मामले में देबू निवासी गुरदासपुर पंजाब हाल तिरखा कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।
इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-56 ने थाना सेक्टर.58 के वाहन चोरी मामले में अतुल कुमार निवासी गांव छछेना, जिला एटा, उत्तर प्रदेश हाल साहूपुरा बल्लभगढ़ को गिरफ्तार कर चोरी की स्कूटी बरामद की। अपराध शाखा सेक्टर-30 ने थाना पल्ला के वाहन चोरी मामले में पियुष निवासी वाल्मीकि मोहल्ला फरीदाबाद को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।
वहीं अपराध शाखा बॉर्डर ने थाना सूरजकुंड के वाहन चोरी मामले में चांद निवासी श्याम कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। इसी टीम ने थाना सेक्टर-8 में दर्ज स्कूटी चोरी के मामले में तुषार निवासी गांव खरक कलां, भिवानी को गिरफ्तार कर चोरी की स्कूटी बरामद की।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखाओं की कार्रवाई से वाहन चोरी के 5 मामलों का खुलासा हुआ है तथा कुल 4 मोटरसाइकिल व 1 स्कूटी बरामद की गई है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।