JKNEWS18/FARIDABAD : थाना सदर बल्लभगढ क्षेत्र के गांव फज्जूपुर में शराब ठेके के पास युवक के साथ मारपीट कर सोने की चेन व नकदी छीनने का मामला सामने आया है। जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने एक आरोपित विकाश उर्फ विक्की वासी नीमका फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
जिसको 2 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर आगामी पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार शिकायतकर्ता राकेश निवासी गांव नीमका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अगस्त 2026 को उसका भाई विनोद अपने तीन दोस्तों के साथ गांव जसाना से वापस आ रहा था। रास्ते में गांव नीमका-फज्जूपुर स्थित शराब ठेके के सामने वे सामान लेने के लिए रुके थे।
इसी दौरान दो स्कॉर्पियो गाडिय़ों में सवार कुछ युवक भज्जी, जितेन्द्र, मि_ी, ललित, राम सिंह, मिंटू निवासी फज्जूपुर तथा विक्की, आकाश और साहिल निवासी नीमका सहित अन्य आरोपियों ने लाठी, सरिया व नुकीले हथियारों से विनोद के साथ मारपीट की तथा विनोद के गले से सोने की चेन तथा 1400 रुपये भी छीन लिए गए।
शिकायत के आधार पर थाना सदर बल्लभगढ में संबधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि कुछ समय पहले उसकी कहासुनी शिकायतकर्ता विनोद व उसके भाई के साथ हुई थी, जिसमें दोनों भाई ने विक्की के साथ मारपीट की थी। वह उसी बात की रंजिश रखता था
16 अगस्त को जब शिकायतकर्ता अपने दोस्तों के साथ सामान लेने के लिए ठेके के पास रूका तो वहां आरोपित विक्की भी वहां अपने साथियों के साथ पहुंच गया। तभी उसकी नजर विनोद पर पडी और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। माननीय अदालत में पेश कर आरोपी को 2 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।