JKNEWS18/FARIDABAD : थाना सूरजकुंड क्षेत्र के गांव अनंगपुर में 16-17 जुलाई की रात को घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग कर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने एक आरोपी रवि उर्फ रॉबिन निवासी घाटीतला मोहल्ला गांव अनंगपुर फरीदाबाद व मोहित
उर्फ मन्नू निवासी वजीरपुर, अशोक विहार फेज-1 दिल्ली व दिनेश उर्फ दिन्ना निवासी भारत कालोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रोबिन का शिकायतकर्ता के साथ पुराना झगडा था
जिसकी रंजिश रखत हुए आरोपी रोबिन मोटरसाईकिल पर अपने साथी दिनेश के साथ मोटरसाईकिल पर शिकायतकर्ता के घर के बाहर पंहुचा और उनकी गाडी पर फायर किया और उसके बाद गाडी में आग लगा दी। जब शिकायतकर्ता और उसके परिवारजन घर से बाहर आये तो भागते हुए उसने दूसरा फायर उनके ऊपर किया।
दौराने रिमांड रोबिन ने बताया कि उसने पिस्टल 35 हजार रूपये में मोहित से खरीदा था, जिसकी सूचना पर मोहित को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग मोटरसाईकिल, एक पिस्टल तथा एक कारतूस बरामद किया गया है। माननीय अदालत में पेश कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार आकाश निवासी अनंगपुर की शिकायत पर थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज किया गया था कि जून माह में उसका रोबिन नामक व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था। जिस संबंध में गांव एवं समाज के लोगों की पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।
16 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे रोबिन अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर उसके घर के बाहर आया और दोनों ने घर के बाहर खड़ी उसकी कार पर गोली चलाई और इसके बाद बोतल में पेट्रोल डालकर कार में आग लगा दी और भागते समय आरोपियों द्वारा फायर किया गया था।