JKNEWS18/FARIDABAD : थाना एनआईटी क्षेत्र में ज्वैलरी पर हॉलमार्क करने वाली दुकान से 209 ग्राम सोना व 3 लाख रुपये नकद चोरी करने के मामले में थाना कोतवाली की टीम ने दुकान पर काम करने वाले आरोपी संतोष निवासी जिला सांगली महाराष्ट्र को पुणे महाराष्ट्र से 9 सितम्बर को गिरफ्तार कर तीन दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता दादासो यमगर निवासी एनआईटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मार्किट नंबर.1 में एचयूआईडी सेंटर चलाते हैं। आरोपी संतोष उनकी दुकान पर काम करता था तथा दुकान पर ही रहता था। दुकान व तिजोरी की चाबी भी उसके पास रहती थी।
4 सितम्बर की रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। अगले दिन संतोष का मोबाइल बंद मिला और दुकान के सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। दुकान पर पहुंचने पर तिजोरी खुली मिली, जिसमें से 209 ग्राम सोना व 3 लाख रुपये नकद गायब थे। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।