JKNEWS18/FARIDABAD : आज पंतजलि योगपीठ द्वारा चार दिवसीय अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस का आरम्भ योगगुरू सतीश वधवा ने ओम नमो योग पार्क सैक्टर-7 सी में हुआ जिसमें समाजसेवी वासुदेव अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने ज्योति प्रज्वलित करके योग शिविर का शुभारम्भ किया।
वासुदवे अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों के कारण 21 जून को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया तब से योगगुरू सतीश वधवा ने इसी पार्क में समाज को योग के प्रति जागरूक करना आरम्भ किया जो कि आज के विशाल रूप ले चुका है और रोज़ सुबह सैंकड़ों की तादात मेें लोग योग करने व सीखने आते हैं।
उन्होंने कहा कि अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर पंतजलि योगपीठ यहां विशाल योग शिविर लगाते हैं तथा मुझे विधिवत तरीके से इसका शुभारम्भ करने का अवसर देते हैं जिसके लिये मैं इनकी पूरी टीम का आभारी हूं।
योगगुरू सतीश वधवा ने कहा कि अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की 11वीं वर्षगांठ है जिसकी थीम है एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिये योग तथा इस वर्ष का आयोजन समग्र कल्याण और पर्यावरण सद्वाव को बढ़ावा देने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है। इस मौके पर बहुत योगभक्तों ने भाग लिया और योग का लाभ लिया।