JKNEWS18/FARIDABAD : बीते 7 सितम्बर को थाना मुजेसर क्षेत्र में ड्यूटी से घर लौट रहे एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीनने के मामले में थाना की टीम ने तीन आरोपित निखिल निवासी मादलपुर, जॉर्ज निवासी सुरूरपुर तथा आलोक निवासी सरगती, छपरा बिहार हाल पृथला पलवल को गिरफ्तार किया है। जिनको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार दीनानाथ निवासी गांव चोलखरी, उत्तर प्रदेश हाल बाबा हृदयराम कॉलोनी मुजेसर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 सितम्बर 2026 की रात करीब 8.30 बजे वह चौधरी ढाबा के पास गणेश धर्मकांटा, मुजेसर पहुंचा था। इसी दौरान वह अपनी पत्नी से मोबाइल फोन पर बात कर रहा था।
तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पीछे से आए और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। शिकायत पर मामला दर्ज कर थाना मुजेसर की टीम में जांच आरंभ की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी आपस में दोस्त हैं और अपने एक दोस्त से मोटरसाइकिल मांगकर लाए थे।
मौका पाकर उन्होंने शिकायतकर्ता के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपित जॉर्ज से छीना हुआ मोबाइल फोन तथा निखिल से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।