JKNEWS18/FARIDABAD : बीते 5 सितंबर को सागर सिनेमा सेक्टर 16 फरीदाबाद के पास कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार के कार्यालय के सामने बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने तथा सरकारी गाड़ी पर चढक़र नुकसान करने के मामले में तहसीलदार फरीदाबाद सुमेर सिंह की शिकायत पर थाना सेक्टर 17 में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटनाक्रम के संबंध में सफाई कर्मचारी यूनियन नेता अनिल कुमार पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी आदर्श कॉलोनी एनआईटी फरीदाबाद को 7 सितंबर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय फरीदाबाद में पेश किया गया।
माननीय अदालत नवीन कुमारर-1 जेएमआईसी फरीदाबाद ने आरोपी को कंडीशनल बेल प्रदान की है। जिसमें वर्णित किया गया है कि वह इलेक्ट्रॉनिक, डॉक्यूमेंट्री फिजिकली व अन्य किसी प्रकार से आगे धरना प्रदर्शन में भाग नहीं लेगा। अन्यथा उसकी बेल रद्द कर दी जाएगी।