JKNEWS18/FARIDABAD : फर्जी वेबसाइट के जरिए 1,04,999 रुपये की ठगी करने के एक मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना एनआईटी की टीम ने अब्बास वासी डीग राजस्थान को 3 सितंबर को पाली राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार डबुआ कालोनी वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 3 अगस्त को उसको अपने क्रेडिट कार्ड से अपने खाता में पैसे ट्रांसफर करने थे। जिसके लिए उसने वेबसाइट पर जॉकर लॉग इन किया तथा फोन पर आया ओटीपी भर दिया, जिसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 35000 रुपये कट गये और खाता में जमा नही हुये।
जिसके कुछ देर बाद उसके व्हॉट्सएप पर एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने कहा कि वह बोल रहा है तथा ट्रांजेक्सनस पूरी करने के लिए उसे पहले करवानी होगीए जिसके लिए उसे क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स शेयर करनी होंगी इस तरह शिकायतकर्ता ने ठगो की बातो में आकर उन्हें ओटीपी बता दियाए इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से दो ट्रांजैक्शन में 66,999 रुपये कट गये,
इस प्रकार उसके साथ 1,04,999 रुपए की ठगी हुई। जिसकी शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जिस वेबसाइट पर शिकायतकर्ता ने लॉग इन किया था। वह फर्जी वेबसाईट थी, जिसको आरोपी अब्बास ने ठगों को उपलब्ध कराया था। आरोपी ट्रक ड्राईवरी का काम करता है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।